.भारत रत्न. विवाद मुद्दा नहीं. मल्लिका
चितौडगढ 23 जनवरी .वार्ता. प्रख्यात नृत्यांगना एवं रंगकर्मी मल्लिका साराभाई का .भारत रत्न. सम्मान पर हाल ही पैदा हुए विवाद के बारे में मानना है कि यह कोई चर्चा का मुद्दा ही नहीं है
सुश्री साराभाई ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि .मेरी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि इस तरह के सम्मान राजनीति से प्रेरित होकर दिये जाते है1. उन्होंने सीधे शब्दों में ऐसे सम्मानों को लेने देने की राजनीति पर आधारित बताया
उनका कहना था कि हम सही मुद्दों पर विचार नही करते है और इस तरह की व्यर्थ बातों पर चर्चा कर अपना कीमती समय नष्ट करते है1 उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में सक्रिय लोग जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष प से .भारत रत्न. की मांग कर रहे है उनकी यह अपेक्षा ही ूठी है
मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन द्वारा हिन्दू देवी देवताओं का चित्रण गलत ढंग से करने पर प्राय उठने वाले विवादों पर सुश्री साराभाई ने कहा कि वह कला की आड में नग्नता नहीं फैला रहे है बल्कि यह देखने वाले के ऊपर निर्भर है कि वे क्या देखते है1 साथ ही उन्होंने कहा कि कला वह क्रिया है जिससे परिवर्तन आना चाहिए
उन्होंने सवाल उठाया कि श्री हुसैन की कला को नग्नता के नजरिये से देखने वालों को नग्नता के पीछे छिपी बिहार की उक्त महिलाओं की गरीबी क्यों नहीं दिखती है जो धनाभाव के कारण एक साडी में अपने आधे अधूरे तन को ढक रही है
सं देवेन्द्र जगबीर1704जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications