संरा सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के भारत के प्रयास के खिलाफ पाक
इस्लामाबाद 23 जनवरी. वार्ता. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट हासिल करने के भारत के प्रयास का आज विरोध किया1 पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा.. हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विशेषाधिकारों का नया केंद्र तैयार करने के विद्ध हैं1 हम परिषद में वैसे सुधार का ही समर्थन कर सकते हैं जो केवल कुछ सदस्य देशों के हित में न.न होकर सभी के हितों से जुडे हों1. श्री सादिक फ्रांसीसी नेतृत्व के उस बयान के संबंध में पूछे गये प्रश्न पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हासिल करने को लेकर भारत द्वारा किये जा रहे प्रयास को समर्थन देने की बात कही गयी है1 उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की संख्या बढाये जाने का विरोध करने वाले देशों के संगठन .यूनाइटिंग फार कान्सेनसस ग्रुप आफ कंट्रीज. का सक्रिय सदस्य है1 भारत..इजरायल के बीच रक्षा सहयोग के बारे में प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में हथियारों की होड का विरोधी है क्योंकि इस क्षेत्र को आर्थिक प्रगति एवं समृद्धि की आवश्यकता है. न.न कि नये हथियारों की1 कश्मीर के मसले पर श्री सादिक ने कहा कि पाकिस्तान अपने उस सिद्धांत से पीछे नहीं हटा है कि कश्मीर समस्या का समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत कराया जाए1 सुरेश अंकुर जगबीर1824वार्ता












Click it and Unblock the Notifications