बरनाला ने कहा तमिलनाडु शांत
चेन्नई 23 जनवरी.वार्ता. तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला ने आज विधानसभा में कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले राज्य में शांति है लेकिन मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम ने श्रीलंका के प्रतिबंधित संगठन लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम को कथित प से समर्थन देने के लिये द्रविड मुनेत्र कषगम सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुये राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कान किया
राज्यपाल 13वीं विधानसभा के सातवें सत्र में जैसे ही अभिभाषण देने के लिये खडे हुए अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने विपक्ष के नेता आे. पन्नीरसेल्वम की अगुवाई में सदन से बहिर्गमन किया1 विपक्ष की नेता जे. जयललिता की अनुपस्थिति में श्री पन्नीरसेल्वम ने बयान पढा जिसमें राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का आरोप लगाया गया तथा लिट्टे की राजनीतिक शाखा के प्रमुख एस पी थमिल्सेल्वन की मौत पर दुख व्यक्त करने वाली कविता लिखने के लिये मुख्यमंत्री एम कणानिधि की आलोचना की गयी है
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक शासन के दौरान राज्य में शांति का साम्राज्य था लेकिन अब यह लिट्टे की आतंकवादी गतिविधियों का अड्डा बन गया है1 सत्ता पक्ष के सदस्यों के शोर.शराबे के बीच श्री पन्नीरसेल्वन के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया
श्री बरनाला ने लिट्टे का नाम लिये बगैर कहा कि राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण है और सरकार हर तरह की आतंकवादी गतिविधियों पर निगाह रख रही है लेकिन उन्होंने राज्य में हाल में लिट्टे के काडरों की गिरफ्तारी का जिक्र नहीं किया
राज्यपाल ने कहा कि देश में नदियों को जोडने पर राज्य सरकारो में सहमति नहीं बनी है इसलिए केन्द्र को कम से कम तमिलनाडु में नदियों को जोडने क ी योजना के लिए वित्तीय मदद देनी चाहिए1 श्री बरनाला ने कहा कि जहां तक तमिलनाडु का सम्बन्ध है यहां की सरकार बिना और समय गंवायें इस परियोजना पर आरंभिक काम शु करना चाहती है
नीलिमा संजीव जगबीर1546वार्ता












Click it and Unblock the Notifications