सीमावर्ती गांवों की लडकियों ने पाटिल से मुलाकात की
नयी दिल्ली 23 जनवरी.वार्ता. देश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर तथा आर्थिक उन्नति से बरु होने के उद्देश्य से शैक्षिक यात्रा कर रही 40 ग्रामीण लडकियों ने आज यहां केन्द्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल के घर पर उनसे मुलाकात की
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस शैक्षिक यात्रा में बीस लडकियां बहरीच इलाके और बीस अन्य दार्जीलिंग किशनगंज से है1 दिल्ली पहुंचने से पहले ये जयपुर .जोधपुर . उदयपुर और आगरा का दौरा कर चुकी है
सशस्त्र सीमा बल भारत.नेपाल और भारत.भूटान सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी संभालता है1 साथ ही सीमावर्ती इलाकों की आबादी के कल्याण के वास्ते ऐसे शैक्षिक दौरों समेत कई गतिविधियां भी चलाता है
अनुपमा.समरेन्द्र.प्रभु 1938वार्ता












Click it and Unblock the Notifications