नेताजी के अखबार के संकलन का लोकार्पण

नयी दिल्ली 23 जनवरी.वार्ता. नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रसिद्ध अखबार .फारवर्ड ब्लाक. के संकलन का आज यहां लोकार्पण किया गया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी .भाकपा. के महासचिव ए बी वद्र्धन तथा राष्ट्रीय सचिव डी. राजा की उपस्थिति में फारवर्ड ब्लाक के महासचिव देवव्रत बिश्वास ने पार्टी कार्यालय में दो खंडों में प्रकाशित इस संकलन का लोकार्पण किया1 नेताजी के 112वें जन्मदिन के मौके पर प्रकाशित इस संकलन में अखबार के सभी संस्करणों को शामिल किया गया है

नेताजी ने अपना अखबार पांच अगस्त 1939 को शु किया था1 1940 के अंत में बि्रटिश सरकार ने इस अखबार पर प्रतिबंध लगा दिया था1 वर्ष 1939 में नेताजी कांग्रेस से अलग हो गये और उन्होंने .फारवर्ड ब्लाक. नामक अपनी पार्टी बना डाली और इस नाम से अखबार भी निकालना शु कर दिया

अखबार पर प्रतिबंध लगाने के बाद अंग्रेजों ने इसकी प्रतियां जला दी थीं जिसके कारण उसकी भारत में अनुपलब्धता थी1 पार्टी के महासचिव अशोक घोष को एक साल पहले इटली से इस अखबार का बंडल हाथ लगा1 इटली में रह रहे एक बंगाली परिवार ने इस अखबार को संकलित कर सुरक्षित रखा था

इस अखबार में नेताजी खुद संपादकीय लिखते थे और नीरद सी चौधरी जैसे मशहूर अंग्रेजी लेखक भी इसके लिये लेख लिखते थे

अरविंद संजीव इंद्र समरेन्द्र जगबीर1950वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+