प्रभाकरन को निशाना बना कर श्रीलंकाई वायुसेना का हमला
कोलम्बो 23 जनवरी. वार्ता. श्रीलंकाई वायुसेना के सुपसोनिक लडाकू विमानों ने लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम .लिट्टे. के प्रमुख वी. प्रभाकरन के संभावित ठिकानों को निशाना बनाकर आज बमबारी की1 हालांकि अभी इस बात की कोई सूचना नहीं है कि हमले में प्रभाकरन का क्या हुआ
वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर एंडी विजयसूर्या ने बताया कि लडाकू विमानों ने तमिल विद्रोहियों के कब्जे वाले किलिनोच्ची जिले के कलामडुकुलम में हवाई और जमीनी खुफिया जानकारियों के आधार पर सटीक निशाने लगाए1 रक्षा मंत्रालय ने कहा.. एक्स.रे के जरिये घने जंगल में तमिल विद्रोहियों के ठिकानों की पहचान कर उन्हें निशाना बनाया गया1. उन्होंने कहा कि खुफिया रिपोर्ट में इसे लिट्टे की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बताया गया है1 हालांकि इस संदर्भ में तमिल विद्रोहियों की आेर से कोई भी टिप्पणी अभी तक नहीं आई है1 हालांकि उन्होंने कहा कि वह प्रभाकरन की मृत्यु के बारे में कोई अनुमान नहीं लगाना चाहते हैं1 सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमला सही निशाने पर सफलतापूर्वक किया गया
सुरेश सचिन जगबीर1630वार्ता












Click it and Unblock the Notifications