आर्ट आफ लिविंग के प्रणेता रविशंकर तीन दिन के प्रवास पर भोपाल आए
भोपाल. 23 जनवरी .वार्ता. आर्ट आफ लिविंग के प्रणेता आध्यात्मिकगुरू श्री श्री रविशंकर तीन दिवसीय प्रवास पर आज सुबह यहां पहुंचे
गुरू श्री श्री रविशंकर यहां कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे1 इसकेअलावा वह तात्याटोपे नगर स्टेडियम में आयोजित ध्यान औरप्राणायाम शिविर में भी शामिल होंगे1 मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें राज्यअतिथि का दर्जा दिया है
इससे पूर्व आज सुबह विमानतल पर उनकी भावपूर्ण अगवानी कीगई1 इस मौके पर बडी संख्या में उनके शिष्य और राज्य के वाणिज्यिक कर मंत्री बाबूलाल गौर भी उपस्थित थे
श्री श्री रविशंकर कल शाम मध्यप्रदेश विधानसभा के सभागार में ..सुशासन में मानवीय मूल्यों एवं मानव अधिकारों का महत्व.. विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे1 इसकी अध्यक्षता राज्यपाल डॉ बलराम जाखड करेंगे1 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी भी उपस्थित रहेंगे
द्विवेदी देवेन्द्र वीरेन्द्र1648 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications