भारतीय नागरिक आईईईई कम्प्यूटर सोसाइटी के प्रमुख निर्वाचित
न्यूयार्क. 23 जनवरी. वार्ता. भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक डा. रंगाचार कस्तूरी को इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्टि्रकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर्स ..आईईईई.. की कम्प्यूटर सोसायटी का प्रमुख चुना गया है1 दक्षिण फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डा. कस्तूरी को इस महीने के प्रारंभ में ही इस पद के लिए चुन लिया गया था1 करीब एक लाख सदस्यता वाली आईईईई की कम्प्यूटर समिति दुनिया के कम्प्यूटर विशेषज्ञों का प्रमुख संगठन है1 आई ट्रिपल ई के नाम से मशहूर इस संस्थान के तहत गठित 35 सोसाइटियों में कम्प्यूटर सोसाइटी सबसे बडी है1 इसका गठन 1946 में किया गया था1 कर्नाटक के निवासी डा. कस्तूरी ने 1968 में बेंगलूर यूनिवर्सिटी से इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी1 वह 1968 से 1978 तक मैसूर इलेक्टि्रकल इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड और विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय में अभियंता के रूप में कार्यरत रहे1 उन्होंने 1980 और 1982 में टेक्सास यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री और डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की1 उन्होंने 1985 में कन्नड भाषा में वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर विकसित की1 सुरेश . विनोद .प्रेम .1532वार्ता












Click it and Unblock the Notifications