मुशर्रफ, इमरान को 'हॉल ऑफ शेम'


Musharraf Imranइस्लामाबाद 22 जनवरी: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तथा पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान को एक पाकिस्तानी पत्रिका द्वारा 'हाल ऑफ शेम' के पुरस्कार से नवाजा गया है.

पाकिस्तानी पत्रिका न्यूजलाइन ने अपने इन व्यंग्यात्मक पुरस्कारों की सूची में मुशर्रफ को दो पुरस्कार दिए हैं जिसमें पहला 'द पिनोचियो अवॉर्ड फॉर प्लेयिंग विद फैक्ट्स' तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए तथा दूसरा 'द रिचर्ड निक्सन अवॉर्ड फॉर डर्टिएस्ट पॉलिटिकल एडवरटाइजमेंट' गंदी राजनैतिक विज्ञापन तथा प्रचार के लिए दिया है.

वहीं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान इमरान खान के राजनैतिक दल तहरीक-ए-इंसाफ के खाते में मात्र एक सीट होने के बावजूद उन्हें मिलने वाले अनावश्यक मीडिया कवरेज के कारण 'द पेरिस हिल्टन अवॉर्ड फॉर बीइंग द मोस्ट अनडिजर्विंग मीडिया डार्लिंग' की भारी भरकम उपाधि से सम्मानित किया गया है.

इसके अलावा इस पत्रिका ने पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री तारिक अजीम को भी विदेशी समाचार चैनलों को बंद करने के लिए विशेष मैडल से सम्मानित किया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+