सर हिलेरी के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे आचार्य
काठमांडू 22 जनवरी: माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिये नेपाल के विदेश सचिव ज्ञान चंद्र आचार्य विशेष दूत के रूप में न्यूजीलैंड जायेंगे.
नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी. मंत्रालय की ओर से बताया गया कि कल आकलैंड में होने वाले अंतिम संस्कार में आस्ट्रेलिया में नेपाली दूतावास के प्रभारी शंकर बैरागी भी श्री आचार्य के साथ मौजूद रहेंगे.
गौरतलब है कि गत 11 जनवरी को दिवंगत हुये श्री हिलेरी ने 1953 में नेपाल के पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे के साथ माउंट एवरेस्ट पर चढने में सफलता पायी थी.
उन्होंने काठमांडू के पूवोत्तर में स्थित खुंबू इलाके में कई अस्पताल और स्कूल खुलवाने में मदद की थी.


Click it and Unblock the Notifications
