उद्धव फिर बने शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष
मुंबई, 22 जनवरीः शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एक बार फिर से इसी पद पर उनके दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया. शिवसेना भवन में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उन्हें इस पद के लिए चुना गया.
इस बैठक में पार्टी की नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी चयन किया गया. सांसद मनोहर जोशी, सुधीर जोशी, एडवोकेट लीलाधर ढ़ाके, मधुकर सरपोतदार, दत्ता नलवाडे, सुभाष देसाई, दिवाकर रावते, रामदास कदम, संजय रावत और गजानन किरतिकार को एक बार पुनः सदस्य चुना गया.
2003 में महाबलेश्वर में हुए पार्टी के सम्मेलन में उद्धव को पहली बार पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था.


Click it and Unblock the Notifications
