शेयर में गिरावट की वजह वैश्विक मंदी

Sensexनई दिल्ली, 22 जनवरीः वित्त मंत्रालय ने शेयर बाजार में आई भारी मंदी के पीछे दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में छाई अनिश्चितता को मुख्य वजह बताया है. वित्त मंत्रालय ने निवेशकों को ऐसे में सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी है. मंत्रालय ने कहा है कि अनिश्चितता भरे बाजार में बाजार की अफवाहों में न जाकर निवेशकों को जागक और जिम्मेदार बनकर फैसला लेना चाहिए.

मंत्रालय ने कहा है कि घरेलू अर्थव्यवस्था के बुनियादी कारक मजबूत हैं. मंत्रालय की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एशिया के ज्यादातर बाजारों में इस साल की शुरूआत से ही मंदी का है. मंत्रालय के मुताबिक दो जनवरी 2008 के मुकाबले आज एशिया के अनेक प्रमुख बाजारों में काफी गिरावट दर्ज की गई है. स्टेट टाइम्स सूचकांक इस अवधि में 14.75 प्रतिशत, हैंगसैंग का सूचकांक 13.58 प्रतिशत और जापान का निक्की सूचकांक 9.29 प्रतिशत नीचे आ चुका है. मुंबई शेयर सूचकांक में इस दौरान 13.97 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

यहां एक बार फिर याद दिला दें कि देश की आर्थिक नब्ज का पैमाने माने जाने वाला बीएसई सूचकांक आज एक ही दिन में 1408.35 अंक (7.41 प्रतिशत) टूटकर 17000 से नीचे आने के बाद 17605 पर बंद हुआ है.

मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की हाल में जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुये कहा है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर इस साल 8.9 प्रतिशत के उच्चस्तर पर होगी. कंपनियों के मुनाफे में लगातार वृद्धि का है. प्रत्यक्ष कर वसूली में इस साल अब तक 42.8 प्रतिशत की वृद्धि भी आर्थिक मजबूती दर्शाती है. बैंकों के मुताबिक निवेश और रिण की मांग अच्छी बनी हुई है. इस प्रकार घरेलू अर्थव्यवस्था के सभी कारक मजबूती की तरफ इशारा करते हैं.

अब तक के पड़े पांच नुकसान

मुंबईः देश के शेयर बाजारों में चौतरफा भारी बिकवाली का दबाव रहने से यह ऐतिहासिक रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई. अंकों के लिहाज से बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी की अब तक पांच बडे नुकसान निम्न प्रकार हैं-

बीएसई

21जनवरी 2008......1408.35
18 मई 2006 ........ 826.38
17 दिसम्बर 2007..... 769.48
18 अक्टूबर 2007..... 717.43
18 जनवरी 2008..... 687.12

निफ्टी

21 जनवरी 2008.....496.50
17 दिसम्बर 2007.... 270.70
18 मई 2006......... 246.20
21 नवम्बर 2007.... 219.85
18 अक्टूबर 2007.... 208.30

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+