सेंसेक्स ने छुआ सर्किट, लेनदेन रुका
मुंबई 22 जनवरी: सेंसेक्स में लगातार आ रही जबरदस्त गिरावट मंगलवार को भी जारी रही तथा सुबह बाजार खुलते ही 10 प्रतिशत गिरावट के साथ बाजार के निम्नतम सर्किट को छू लिया तथा लेनदेन को 1 घंटे के लिए बंद करना पड़ा. ट्रेडिंग अब प्रात: 10.55 पर खुलेगी.
दोबारा खुलने के बाद यदि सेंसेक्स दोपहर 1 बजे से पहले 15 प्रतिशत के निम्नतम सर्किट को छू लेता है तो लेनदेन को पुन: 2 घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा.
भारत के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ है कि सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों 10 प्रतिशत नीचे खुले हों तथा निम्नतम सर्किट को छू लेने के कारण लेनदेन को रोकना पड़ा हो.
सेंसेक्स 15888.94 अंकों के साथ 9.75 प्रतिशत नीचे खुला जबकि निफ्टी 4578.35 अंकों के साथ 12.10 प्रतिशत नीचे खुला.


Click it and Unblock the Notifications
