मेट्रो दर्शकों को लुभाती क्षेत्रीय फिल्में
नई दिल्ली 22 जनवरी: मल्टीप्लेक्स क्रांति ने जहां प्रदर्शकों और वितरकों को प्रयोग करने के बेहतर अवसर दिए हैं वहीं ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रीय फिल्म निर्माता राष्ट्रीय बाजार का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने के लिए विशेष तौर पर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को लक्ष्य कर रहे हैं.
पिछले साल रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म शिवाजी द बास को सफलतापूर्वक दिल्ली भर के 12 हाल में दिखाया गया था जिसने तमिल और गैर तमिल दोनों ही भाषाभाषी दर्शकों को आकर्षित किया था.
इसी तरह एक बंगाली गैर व्यावसायिक फिल्म अनुरणन जहां कोलकाता में जहां 100 दिन लगातार कारोबार करने का सपना देख रही है वहीं इसने दिल्ली के थियेटर में भी कदम रखा है.
विज्ञापन फिल्म निर्माता अनिरूद्ध राय चौधरी की फिल्म अनुरणन (गूंज) में राहुल बोस रजत कपूर राईमा सेन और तुपर्णा सेनगुप्ता की प्रमुख भूमिका है जो मुंबई और पुणे में भी रिलीज की गई है.


Click it and Unblock the Notifications
