वित्त मंत्री ने की निवेशकों से शांत रहने की अपील
नई दिल्ली 22 जनवरी: वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज सुबह बाजर के खुलते ही 2000 अंक गिर जाने के मद्देनजर आतंकित निवेशकों से अपील शांति कायम रखने की अपील की और कहा कि उन्हें पर्याप्त तरलता प्रदान की जाएगी.
सुबह की तेज गिरावट के बाद बाजार में कारोबार रोक दिया गया था जो 10 बजकर 55 मिनट पर फिर से शुरू हुआ.
चिदंबरम ने कहा मुझे आरबीआई और सभी बैंकों ने आश्वस्त किया है कि ब्रोकरों और निवेशकों को पर्याप्त तरलता प्रदान की जाएगी.
मैं निवेशकों को भरोसा दिलाता हूं कि तरलता का कोई मसला पैदा नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निवेशक इस बात को समझेंगे तथा स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखेंगे.


Click it and Unblock the Notifications
