यात्री बस में आग लगी, 3 की मौत 24घायल
भुवनेश्वर, 22 जनवरीः उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में कल्पना स्कावयर के समीप आज मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम की एक बस में आग लगने से कम से कम तीन यात्रियों की जलकर मौत हो गयी तथा 24 अन्य घायल हो गये जिनमें से छह की हालत गंभीर है.
उड़ीसा के स्वास्थ्य सचिव चिन्मय बसु ने बताया कि बस में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से 67 तीर्थयात्री 19 जनवरी को पुरी पहुंचे थे. दर्शन के बाद वे वापसी यात्रा पर भुवनेश्वर से गुजर रहे थे.
कल्पना स्क्वायर के समीप अचानक भयंकर आग लग गयी जिससे तीन यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गयी. दो की शिनाख्त मध्यप्रदेश निवासी भीरान सिंह और रतन लाल के रूप में हुयी है. जबकि तीसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है.


Click it and Unblock the Notifications
