परमाणु ऊर्जा सहयोग सरकोजी की यात्रा का मुख्य बिन्दु होगा
नयी दिल्ली. 21 जनवरी .वार्ता. फ्रान्स के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की इस सप्ताह हो रही भारत यात्रा में असैन्य परमाणु ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों के बीच चर्चा के मुख्य बिन्दु होंगे
श्री सरकोजी 25 और 26 जनवरी को भारत यात्रा पर रहेंगे और गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे
जानकार सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों से असैन्य परमाणु ऊर्जा प्राप समौते पर वार्ता पूरी कर ली है तथा फ्रान्स अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के साथ भारत की बातचीत पूरी होने का इंतजार कर रहा है
सूत्रों ने कहा.. जैसे ही भारत अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के साथ बातचीत पूरी करता है हम समौते का प्राप तैयार कर अपना फैसला कर लेंगे1.. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य भारतीय नेताओं से श्री सरकोजी की वार्ता में जलवायु परिवर्तन के खतरों को टालने के उपायों और आर्थिक संपर्क बढाने पर भी चर्चा होगी
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ बडा शिष्टमंडल भी आ रहा है जिसमें छह मंत्री और विभिन्न कंपनियों के लगभग 60 शीर्ष अधिकारी शामिल हैं
श्री सरकोजी के साथ उनकी मित्र कार्ला ब्रूनी के भी आने के बारे में अटकलें अभी खत्म नहीं हुयी है1 इस बारे में पूछने पर सूत्रों ने अनभिग्यता प्रकट की
रवि संजीव वीरेन्द्र1705 जारी वार्ता