पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल का निधन
पटना ् 21 जनवरी:वार्ता: पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल का आज पूणियांमें निधन हो गया 1 वह 55 वर्ष के थे
श्री मंडल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे 1 उनका अंतिमसंस्कार कल उनके पैतृक गांव पूणियां जिले के बरहरी ग्राम में किया जायेगा 1 लोकनायक जयप्रकाश के नेतृत्व में चलाये गये 1974 के आंदोलन में उन्होंने सक्रिया भूमिका निभायी थी 1 वह वर्ष 1998 में पूणियां से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा के सदस्य चुने गये थे 1 फिलहाल वह जनता दल यूनाइटेड के सहरसा प्रमंडल के प्रभारी थे 1 इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री मंडल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा कि श्री मंडल एक लोकप्रिय और समर्पित कार्यकर्ता थे 1 उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों तथा प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है1 पूणियां के वरिष्ठ कांगे्रसी नेता विमलेन्द्र कुमार ठाकुर ने भी श्रीमंडल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है 1 उन्होंने कहा किश्री मंडल ने अपना पूरा जीवन गरीब और पिछड़े लोगों की सेवा में लगादिया 1 शिवा.शिव.राणा 1848वार्ता