रमेश के सीमा पार करने पर पाक नाराज़
इस्लामाबाद, 20 जनवरीः पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने वाघा सीमा पर भारतीय वाणिज्य राज्य मंत्री जयराम रमेश के शुक्रवार को नियमों का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सीमा में अवैध रूप से प्रवेश को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है.
पाकिस्तान के कूटनीतिक हलकों में रमेश के इस कदम को देश की संप्रभुता के प्रति असम्मान के रूप में देखा जा रहा है. पाकिस्तान सरकार इस मामले को भारत सरकार के समक्ष उठा सकती है.
रमेश शुक्रवार को अमृतसर के जिला उपायुक्त के.एस पन्नु तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कुछ अधिकारियों के साथ बिना वैध दस्तावेज के पाकिस्तानी सीमा में 40 गज अंदर स्थित पाकिस्तान रेंजर्स के सम्मेलन कक्ष में जा पहुंचे थे.
पाकिस्तान सरकार ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है. पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मंगाई है. हालांकि गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) जावेद इकबाल चीमा ने कहा कि वह रिपोर्ट के आ जाने के बाद ही इस पर सार्वजनिक टिप्पणी कर सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications