प्रकाश पी मल्या को सर्वश्रेष्ठ बैंकर पुरस्कार
नई दिल्ली, 20 जनवरीः विजया बैंक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रकाश पी माल्या को इस वर्ष के प्रतिष्ठित टीएपई " स्मृति सर्वश्रेष्ठ बैंकर" पुरस्कार के लिये चुना गया है. यह पुरस्कार राजधानी दिल्ली से प्रकाशित कन्नड मासिक पत्रिका कन्नडिग की ओर से दिया जाता है.
आज यहां एक वक्तव्य में यह घोषणा करते हुये पत्रिका के संपादक एम बी. सामग ने कहा कि पुरस्कार में फलक एवं प्रशस्ति पत्र सम्मिलित हैं और यह पुरस्कार पांच अप्रैल को दिल्ली में 25वें राष्ट्रीय कन्नड सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा.
इससे पहले यह पुरस्कार सिंडीकेट बैंक अध्यक्ष सी पी स्वर्णकर (केनरा बैंक अध्यक्ष) आर वी शास्त्री ऑरियंटल बैंक ऑफ कामर्स अध्यक्ष के एन पृथ्वीराज, आंध्र बैंक अध्यक्ष टी जे ए गाणीगा, बैंक ऑफ इंडिया अध्यक्ष टी एस नारायणसामी, आई डी बी आई अध्यक्ष वी पी शेट्ठी, आई सी आई सी आई अध्यक्ष के वी कामत को दिया जा चुका है.












Click it and Unblock the Notifications