गूगल ने दिया 20 लाख डॉलर का दान
न्यूयार्क, 20 जनवरीः दुनिया की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने भारत में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन (प्रथम) को 20 लाख डॉलर की मदद देने की घोषणा की है.
प्रथम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गूगल की ओर से दी गई मदद का उपयोग प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में किया जायेगा. गूगल अमरीका की दस बडी कंपनियों में से एक मानी जाती है. आने वाले तीन सालों में गूगल कुल 17.5 करोड़ डॉलर दान के रूप में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को देगी.
गूगल की ओर से दी गई इस मदद में लैरी ब्रिलियन्ट का बड़ा हाथ है. ब्रिलियन्ट इस समय गूगल. डॉट ओआरजी के निदेशक है. ब्रिलियन्ट 70 के दशक में भारत में एक आश्रम में रह चुके है और समाजसेवा के विभिन्न कार्यो में लगे रहे है.


Click it and Unblock the Notifications