मित्तल तलाश रहे हैं बंगाल मेंं निवेश की संभावना
कोलकाता 20 जनवरी.वार्ता.इस्पात मैगनेट एल एन मित्तल ने पश्चिम बंगाल में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिये आज यहां मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से मुलाकात की1 श्री मित्तल ने श्री भट्टाचार्य से करीब सवा घंटे मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा .. हम पश्चिम बंगाल में निवेश करने के इच्छुक हैं1 हमनें विभिन्न क्षेत्रों के बारे में चर्चा की जिनमें हम निवेश कर सकते हैं1.. श्री भट्टाचार्य के नेतृत्व की सराहना करते हुये विश्व के पांचवे सबसे धनी व्यक्ति ने कहा कि श्री भट्टाचार्य के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में जबरदस्त बदलाव आया है और राज्य में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं
इंद्र.समरेन्द्र.शिव नंद2103 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications