....
इस बीच गैर आधिकारिक सूचना के मुताबिक 24 परगना जिले के हावडा. विलकांडा और बोनगांव में पक्षियों की अप्राकृतिक मौत की खबर है1 हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है1 बर्धमान जिले में भी कुछ पक्षियों के मरने की खबर है
उधरारखंड सरकार ने एहतियात के तौर पर पश्चिम बंगाल से लगने वाले अपने सात सीमावर्ती जिलों की सीमाएं सील कर दी हैं और हालात पर नजर रखने के लिए उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है1हालांकि राज्य में अभी कहीं बर्ड फ्लू के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है
उत्तर प्रदेश मेें सिर्द्धाथनगर पक्षी विहार में सतर्कता घोषति कर दी गयी है और अधिकारियों को बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकने के सभी जरूरी उपाय करने की सलाह दी गयी है
अंडमान निकोबार प्रशासन ने कोलकाता से कुक्कुट उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है1लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों को हालात पर कडी नजर रखने को कहा गया है
जम्मू कश्मीर में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आने के बावजूद पूरे राज्य में सतर्कता बरतने के आदेश अधिकारियों को दिया गया है1इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने आज चेन्नई में कहा कि तमिलनाडु में इस जानलेवा बीमारी के फ्ैलने की कोई गुजांइश नहीं है
बहरहाल कांचीपुरम मे आज एक विद्युत शवदाह गृह के पास मरी हुयी मुगियों से भरे तीन बोरे पडे मिलने के बाद पूरे इलाके में बर्ड फ्लू फ्ैलने की अफ्वाह से दहशत फैल गयी1 मामले की जांच की जा रही है
मधूलिका.इंद्र.समरेन्द्रप्रभु 2030वार्ता












Click it and Unblock the Notifications