सीमा चौकियों पर वन्य पशु पक्षियों की अठखेलियां

जैसलमेर 20 जनवरी .वार्ता. भारत पाकिस्तान सीमा पर सतत चौकसी के लिये तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपने व्यवहार से पशु पक्षियों को दोस्त बना लिया है कि सीमा चौकियों के आसपास उनकी अठखेलियों से सारा नजारा ही बदल गया है1 पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी महत्ती भूमिका निभा रहे सीमा रक्षको के हाथों से कबूतर . मोर इत्यादि जीव दाना चुगते है और हिरण भी खुशी से अठखेलियां करते हुए नजर आते है

सीमा सुरक्षा बल की कई सीमा चौकियों का अवलोकन करते हुए यूनीवार्ता संवाददाता ने देखा कि सीमा चौकी मुरार एवं रायथनवाला में मोर व हिरण तथा नलका और तनोट सीमा चौकी पर सफेद कबूतर इन जवानों के दोस्त बने हुए है1 वहीं भूट्टेवाला सीमा चौकी पर चिडियों की चहचहाट संगीत बिखेरती है1 इसी तरह माति. दातेवाला .पवनी . खानवाला . सखीरेवाला आदि सीमा चौकियों पर भी यही दृश्य दिखाई देता है1 राजस्थान फ्रंटियर के अतिरिक्त उपमहानिरीक्षक बी.एल.चौहान का कहना है कि ये परिंदे और वन्य प्राणी जवानों की जिंदगी का हिस्सा बन गये है1 कई सीमा चौकियों पर पक्षी विहार बना दिये गये है जहां परिंदे विचरण करते हुए अपनी प्रणय लीलाओं का अद्भूत नजारा प्रस्तुत करते है1 दूसरी तरफ सीमा पार पाकिस्तान की चौकियों पर वन्य जीव प्राणियों का नामोनिशान तक दिखाई नही देता1 कभी कभार कोई हिरण पाक सीमा में नजर आता है वह भाग कर भारतीय क्षेत्र में तारबंदी के पास मंडराता है1 सं.शिव नंद1944 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+