मध्यप्रदेश में दो पहिया वाहन विक्रेताओं के यहां छापे
भोपाल 20 जनवरी .वार्ता. मध्य प्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग ने विभिन्न शहरों में दो पहिया वाहन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में छापा मारकर करोडों रूपये की कर चोरी पकडी है
इन छापों के दौरान 50 करोड रूपये से अधिक की ऐसी बिक्री पायी गयी जिस पर दिये जाने वाले कर की चोरी की गयी है1 छापे के दौरान ही छह करोड रूपये से अधिक की कर वसूली की गयी
वाणिज्यिक कर आयुक्त पी.के.दास ने यहां जारी विग्यप्ति में बतायाकि विभाग ने राज्य में पांच स्थानों इंदौर् भोपाल् ग्वालियर् जबलपुर् एवं रीवा में दो पहिया वाहनों के विक्रेता व्यवसाईयों पर एक साथ छापे की कार्रवाई की1 इन छापों में पाया गया कि इन ऑटोमोबाइल डीलर्स द्वारा राज्य के बाहर से जिस संख्या में दो पहिया वाहनों की खरीद की गयी है वह समस्त खरीद इनके द्वारा हिसाब पुस्तकों में दर्ज नहीं की गयी1 इन छापों के दौरान प्रारम्भिक जांच में 50 करोड रूपये से अधिक की ऐसी बिक्री पायी गई है जिस पर देय कर की चोरी की गयी है1 छापे के समय छह करोड रूपये से अधिक की कर वसूली की गयी1 इन छापों मेंविभाग के 100 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे
श्रवण.देवेन्द्र.रमेश1243वार्ता












Click it and Unblock the Notifications