उत्तराखंड में दो सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मृत्यु
देहरादून 20 जनवरी.वार्ता. उत्तराखंड में कल दो सड़क दुर्घटनाओं में13 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 35 अन्य घायल हो गये जिनमें 22लोगों की हालत गंभीर बतायी गयी है 1 पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात टिहरी जिले के नैनबाग राजस्व क्षेत्र में खसौसी गांव के पास बरातियों से भरी एक निजी बस लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाइ में गिर गयी जिसमें 10लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 22 लोग घायल हो गये 1 जिनमें 16 की हालत गंभीर बतायी है जिन्हें बीती रात लगभग दो बजे देहरादून लाया गया है और छह सामान्य घायलों को नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है 1 बस में कुल 40 बाराती सवार बताये गये हैं 1 रात करीब 11 बजे दुर्घटना की सूचना मिलते ही टिहरी के उप जिलाधिकारी बी.एल.राणा और क्षेत्रीय विधायक खजानदास एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंुची और बचाव कार्य शुरु किया 1मृतकों में बस चालक भी शामिल है जबकि दूल्हा.दुल्हन दूसरे वाहन में होने के कारण सुरक्षित बताये जाते हैं 1 एक अन्य सड़क दुर्घटना चमोली जिले में हुयी जहां ग्वालदम से लैंसडौन जा रही रूपकुंड ट्रैवेल्स की बस बगोली के पास अनियंत्रित होकर लगभग एक सौ मीटर गहरी खाइ में गिर गयी जिससे 03 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और 13 लोग घायल हो गये जिनमें 06 हालत गंभीर बतायी गयी है जिन्हे श्रीनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैरामगुलाम .शिव प्रेम .1907वार्ता












Click it and Unblock the Notifications