साढे तीन माह बाद जिआे टीवी का प्रसारण फिर शुरू
इस्लामाबाद 20 जनवरी .वार्ता. पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के देश के निजी समाचार चैनल जिआे टीवी तथा उसके खेल चैनल को फिर से प्रसारण शुरू करने की अनुमति देने के बाद चैनल ने आज से फिर अपना प्रसारण शुरू कर दिया
जनरल मुशर्रफ ने कल इस आशय का आदेश जारी किया1 तत्काल प्रभाव से लागू इस आदेश के बाद पाकिस्तान इलैक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण. पेमरा. ने केबल आपरेटरों को जिआे टीवी को कनेक्ट करने का निर्देश जारी किये तथा 78 दिनों के अंतराल के बाद आज सुबह से देश के इस सबसे लोकपि्रय चैनल का प्रसारण शुरू हो गया
तीन नवंबर 2007 को पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा के कुछ घंटों पहले जिआे टीवी चैनल का प्रसारण बंद कर दिया गया था
सचिन.रमेश1237वार्ता












Click it and Unblock the Notifications