...
श्री रमेश ने इस मामले में दि न्यूज को दी अपनी प्रतिक्रिया में कहा ..मैं सिर्फ दो कदम बढा था और मैंने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश नहीं किया था1.. बीएसएफ के महानिरीक्षक अरविंद रंजन ने कहा कि वे किसी को भी बिना वीसा या वैध दस्तावेज के सीमा पार नहीं करने देते हैं लेकिन जब तय कार्यक्रम के अनुसार कोई बैठक होती है तो बीएसएफ के अधिकारी उसमें भाग लेने जाते हैं1 उन्होंने कहा कि श्री रमेश के सीमा पार करने की घटना के वक्त वह मौजूद नहीं थे
पाकिस्तानी आव्रजन विभाग के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि भारतीय मंत्री ने सिर्फ उत्सुकता वश सीमा लांघी थी1 यहां तक कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी उन्हें सीमा में प्रवेश से नहीं रोका था
पाकिस्तान सरकार घटना की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले को भारतीय अधिकारियों के साथ उठाकर उनसे स्पष्ट्रीकरण मांग सकती है या फिर भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर विरोध या आपत्ति दर्ज करा सकती है
सचिन.रमेश114
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications