बिजली चोरी के आरोप में 254 गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर 20 जनवरी .वार्ता. उत्तर पदेश के बस्ती मण्डल के बस्तीसंतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर जिलों में बिजली चोरी को पकडने केलिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में 254बिजली चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
बस्ती मण्डल के आयुक्त टी.पी.पाठक ने आज यहां बताया किगिरफ्तार बिजली चोरों में 81 बस्ती ् 80 संतकबीर नगर और 93सिद्धार्थनगर जिले के हैं
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मण्डल के तीनों जिलों मेंबिजली चोरी को रोकने के लिए मारे गए 10952 छापो के दौरान पकडेजाने पर 489 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कराए गए
श्री पाठक ने बताया कि अभियान के दौरान 54.90 लाख रुपयेशमन शुल्क के तौर पर वसूल किए गए
सं.जितेन्द्र.रमेश1336वार्ता












Click it and Unblock the Notifications