दंत चिकित्सा के लिए नवीन तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी
मोगा 20 जनवरी. वार्ता.पंजाब में स्वास्थ्य विभाग ने दंत चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों को आवश्यक नवीन उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है
पंजाब अनुसंधान एवं मेडिकल शिक्षा विभाग के निदेशक डा. जे एस दलाल ने आज यहां 46वी पंजाब राज्य दंत संगोष्ठी में भाग लेते हुए यह घोषणा की
उन्होंने दंत चिकित्सा के पेशेवरों के बीच बेरोजगारी की समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्रतिवर्ष दंत कालेजों से बडी संख्या में इस क्षेत्र से जुडे चिकित्सक निकलते हैं लेकिन उन्हें समुचित नौकरियां नहीं मिलती1 डा. दलाल ने कहा कि इस क्षेत्र को औरआकर्षक बनाने के लिए नवीन तकनीकों का प्रयोग किया जाना चाहिए
संगोष्ठी में राज्यभर से 500 से अधिक दंत पेशेवर भाग ले रहे हैं1 नवानी देवेन्द्र जगबीर1750वार्ता












Click it and Unblock the Notifications