कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस
लखनऊ 20 जनवरी.वार्ता. हजरत इमाम हुसैन की याद में दसवीं मुहर्रम का जुलूस आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला
जुलूस में शामिल लोग हजरत इमाम हुसैन को याद कर रहे थे1 मुहर्रम के ताजिये को कर्बला ले जाया गया
आधिकारिक सूत्रों नेे कहा कि जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किये गये थे1 नाइट विजन डिवाइस से लैस पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी की 17 तथा रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियों को तैनात किया गया था1 इनके अलावा 40 उपाधीक्षक .छह सौ दारोगा और डेढ हजार कांस्टेबलों को लगाया गया था
इस बीच सुलतानपुर से मिली सूचना के अनुसार रास्ते को लेकर हुये विवाद में ताजिये का जुलूस लगभग तीन घंटे तक रूका रहा1 जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुये और जुलूस आगे बढा
कौशांबी से मिली सूचना के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र में ताजिया निकालने के लेकर हुये पथराव में दो लोग घायल हो गये
विनोद देवेन्द्र जगबीर1742वार्ता












Click it and Unblock the Notifications