मोहर्रम जुलूस में हिंसा. एक मरा. 50 घायल
श्रीनगर 20 जनवरी.वार्ता. कश्मीर घाटी में कल शाम से मोहर्रम के जुलूसों के दौरान विभिन्न संघषो में एक व्यक्ति मारा गया और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गये
घायलों में पुलिस और मीडियाकर्मी भी शामिल हैं1 घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुयी है
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कल बडगाम जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान शिया और सुन्नी समुदायों में संघर्ष भडक गया जिनमें 12 लोग घायल हो गये1 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां 60 वर्षीय गुलाम रसूल की मौत हो गयी1 संघर्ष के दौरान अनेक घरों की खिडकियों को तोड दिया गया और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया
सुबह इस घटना का विरोध करते सैकडों लोग हवाल इलाके की आेर बढने लगे1 पुलिस ने उनको रोकने के प्रयास में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोडे1 लोगों ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाएं1 पथराव में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये1 इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं
सत्या संजीव जगबीर1816जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications