संसदीय समितियों के पास शोध सुविधाएं नहीं:जोशी
नयी दिल्ली.20 जनवरी.वार्ता.विधायी कार्य करने वाली और विभिन्न मंत्रालयों के कायो का विश्लेषण करने वाली संसदीय समितियों के पास शोध सुविधाएं नहीं है
पूर्व केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने पत्रकारों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि इन समितियों में होने वाले अनुसंधान महज एक मजाक है जिसमें केवल समाचार पत्रों की कतरन लगाई जाती है जबकि अमरीका में इस कार्य को पूरी गंभीरता से लिया जाता है और समिति के सदस्यों को इसके लिए पूरी सुविधाएं दी जाती है
उन्होंने कहा कि यदि समिति के सदस्यों को अधिक सहयोगी और समुचित सुविधाएं दी जाये तो संसद इस काम को अच्छी प्रकार से कर सकती है
राज्यसभा सचिवालय में इस सप्ताह पत्रकारों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था
देवेन्द्र.सत्या.संजीव नंद1453 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications