प्रांतीय. औद्योगिक निगम दो अंतिम नयी दिल्ली

आवासों के आवंटन के संबंध में श्री परीदा ने कहा कि इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है1 इस कमेटी में दिल्ली के मुख्य सचिव और लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अलावा वह सदस्य हैं जो लाभार्थियों के लिए आवंटन प्रक्रिया के संबंध में फैसला करेगें1 यह समिति दिल्ली सरकार को अपनी सिफारिशें देगी जिसके आधार पर अंतिम फैसला किया जायेगा

यह पूछे जाने पर कि औद्योगिक क्षेत्र और शराब बिक्री के अलावा अन्य क्षेत्रों में विस्तार की दिशा में कदम बढाने के पीछे मुख्य उद्देश्य क्या था. श्री परीदा ने कहा कि वर्तमान माहौल में कारोबार के विस्तार की असीम संभावनाएं हैं और इसको केन्द्र बनाकर निगम ने यह कदम उठाया1 उन्होंने कहा कि निगम की आय के मुख्य स्रोत शराब की बिक्री को बढाने के लिए भी कई कदम उठाये गए हैं 1 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्कूलों के पुर्ननिर्माण की जिम्मेदारी भी निगम को सौंपी गई है 1 करीब दो सौ स्कूलों को निगम को दिया जा चुका है 1 इन स्कूलों के उन्नयन में निगम ऐसी सुविधाएं मुहैया करायेगा कि यह पब्लिक स्कूलों से किसी भी प में पीछे नहीं रह जायेगें 1 स्कूलों में तरणताल . आडिटोरियम . भूकंप रोधी कक्षा कमरे . अग्निरोधी फर्नीचर उपलब्ध कराये जायेगें 1 कई स्कूलों के भवनों को गिराकर नयी इमारतें भी बनाई जायेगीं 1 श्री परीदा ने कहा कि अनधिकृत कालोनियों में सडक . नालों के अलावा अन्य बुनियादी सुविधाओं का काम निगम को सौंपा गया है1 पुनर्वास कालोनियों में सामुदायिक केन्द्रों को आधुनिक बनाया जा रहा है और इसके प्रयोग के तौर पर नयी सीमापुरी और जहांगीरपुरी में काम शु कर दिया गया है 1 यह ऐसे एकीकृत केन्द्र होगें जहां छोटे उद्यमी विभिन्न प्रकार का कारोबार कर सकेगें

मिश्रा जितेन्द्र मनोरंजन 1229 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+