विपक्षी दलों ने 25 जनवरी को बिहार बंद की घोषणा की
पटना 20 जनवरी.वार्ता. बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव में पुलिस फायरिंग और राज्य में व्याप्त बिजली संकट को लेकर विपक्षी दलों ने 25 जनवरी को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है
प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता.राजद. दल के प्रदेश कार्यालय में आज यहां कांगे्रस. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी.भाकपा. माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी.माकपा. राष्ट्रवादी कांगे्रस पार्टी.राकांपा. और समता पार्टी के नेताओं की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है1 बैठक की अध्यक्षता माकपा के वरिष्ठ नेता गणेश शंकर विद्यार्थी ने की1 बैठक के बाद कांगे्रस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता पे्रमचन्द्र मिश्रा ने बताया कि 25 जनवरी से पहले कल सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा .प्रतिरोध दिवस. मनाया जायेगा. 23 जनवरी को सभीजिला मुख्यालयों पर धरना तथा 24 जनवरी को सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला जायेगा1 उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार बिजली संकट को लेकर राजनीति कर रही है एवं जनता की आवाज को दबाने के लिये पुलिस द्वारा बल प्रयोग कराने में लगी है1 उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस निरकुंश हो गयी है तथा जिस बर्बरतापूर्ण तरीके सेकहलगांव में बिजली की मांग कर रहे लोगों पर फायरिंग की गयी वैसी घटना आज तक नहीं हुयी1 उन्होंने कहा कि राज्य की नीतीश कुमार सरकार के पिछले दो वषो के शासन काल में बारबार लोकतांत्रिक अधिकार को लेकर आवाज उठाने वालों को पुलिस की लाठी और गोली का शिकार बनाया जा रहा है
उपाध्याय देवेन्द्र बिष्ट जगबीर1546वार्ता












Click it and Unblock the Notifications