उधमसिंह नगर जिले में सुरक्षा के लिये अभियान
नोएडा 20 जनवरी.वार्ता. गणतंत्र दिवस के मौके पर उधमसिंह नगर जिले में कोई अपि्रय घटना होने से रोकने के लिये पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष ए. सतीश गणेश ने बताया कि अभियान के तहत गेस्ट हाऊसों. होटलों. छात्रावासों आदि में चेकिंग की जा रही है1 उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आये लापता नागरिकों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किये जा रहे हैं
श्री गणेश ने बताया कि पुलिस यहां पुराने वाहन बेचने वाले डीलरों पर भी लगातार नजर रखे हुए है तथा उन्हें हिदायत दी गयी है कि वे बिना पूरे विवरण के किसी अग्यात व्यक्ति को वाहन ना बेचे
हुजी के आतंकवादियोंकी गिरफ्तारी के बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होंने बताया कि हम दिल्ली पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुये हैं
सं देवेन्द्र जगबीर1530वार्ता












Click it and Unblock the Notifications