पेट्रोल. डीजल और रसोई गैस की कीमत न बढाये सरकार. माकपा
नयी दिल्ली. 20 जनवरी.वार्ता. डीजल एवं रसोई गैस के खुदरा मूल्य में बढोतरी की किसी भी कोशिश के खिलाफ कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को आगाह करते हुए माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस मुद्दे पर अन्य दलों के साथ मिलकर देशभर में संघर्ष छेड देने की धमकी दी है
माकपा के महासचिव प्रकाश करात ने पेट्रोलियम पदाथो की मूल्य वृद्धि के संकेतों पर आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार को वाम दलों और समाजवादी पार्टी. तेलुगूदेशम पार्टी जैसे दलों के साा राष्ट्रव्यापी विरोध का सामना करना पडेगा. यद्यपि उन्होंने मूल्यवृद्धि को रोक पाने में यह कहकर अपनी असमर्थता का भी संकेत दे दिया कि..मूल्यवृद्धि के लिए सरकार को संसद से अनुमोदन तो लेना नहीं पडता1.. कोयम्बटूर में 29 मार्च से तीन अप्रैल तक प्रस्तावित 19 वीं पार्टी कांग्रेस के लिए प्रारुप राजनीतिक प्रस्ताव जारी करने हेतु बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस मेंं पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस के खुदरा मूल्य बढाने के सरकार के संकेतों के बारें में उन्होंने कहा कि माकपा तथा अन्य वामपंथी पार्टियां इसका लगातार विरोध करती रही हैं
माकपा नेता ने कहा कि पेट्रोलियम पदाथो के उत्पाद एवं सीमा शुल्क ढांचे की समीक्षा तथा इन करों में कटौती कर एक और मूल्यवृद्धि को टाला जा सकता है और आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों से परेशान आम लोगों का संकट बढाने से बचा जा सकता है
राजेश. संजीव नंद1825 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications