राज्य शासन जो भी कार्रवाई करे. स्वीकार है. दिग्विजय
भोपाल 20 जनवरी .वार्ता. राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो .ईआेडब्ल्यू. द्वारा कथित जमीन घोटाले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस सिलसिले में राज्य शासन जो भी कार्रवाई करेगा. उन्हें स्वीकार होगा
पूर्व मुख्यमंत्री के यहां स्थित कार्यालय से आज जारी विज्ञप्ति में श्री सिंह ने कहा.. मुे खुशी है कि दो बार ई.आे.डब्ल्यू. की जांच हो जाने के बावजूद भी पुन. जांच के आदेश दिये गये हैं1 इस प्रकरण में जो भी कार्रवाई राज्य शासन करना चाहे. मुे स्वीकार है1. देवास की एक अदालत के आदेश पर ईआेडब्ल्यू ने श्री सिंह. पूर्व मंत्री चन्द्रप्रभाष शेखर और भारतीय प्रशासनिक सेवा .आईएएस. के एक सेवानिवृत्त अधिकारी सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है
अदालत ने देवास के एक जमीन संबंधी मामले में महेश गर्ग के परिवाद पर मामले की उच्च स्तरीय जांच की जरूरत बतायी है1 अदालत ने ब्यूरो के महानिदेशक को इस मामले की जांच कर 22 फरवरी तक अदालत में रिपोर्ट पेश करने को कहा है
श्री गर्ग ने अदालत में प्रस्तुत परिवाद में आवासीय सह वाणिज्यिक भूमि का विक्रय लेख औद्योगिक उपयोग की भूमि के मूल्य के आधार पर कर एक उद्योगपति और फर्म को लाखों रूपये का लाभ पहंुचाने का आरोप लगाया है
प्रशांत देवेन्द्र जगबीर1800वार्ता












Click it and Unblock the Notifications