पाक को मिलेंगे उन्नत एफ्.16 लडाकू विमान
इस्लामाबाद 20 जनवरी.वार्ता. अमरीका जल्द ही पाकिस्तान को अत्याधुनिक लडाकू विमान.एफ्.16 के उन्नत संस्करण की आपूर्ति करेगा
पाकिस्तानी अखबार.द न्यूज में आज प्रकाशित एक खबर के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने बताया कि अमरीकी सरकार जल्द ही एफ्.16 विमानों के उन्नत संस्करण की आपूर्ति पाकिस्तान वायु सेना को करेगी 1उन्होंने कहा कि एफ्.16 विमानों के उन्नत संस्करण की आपूर्ति के बाद पाकिस्तान वायु सेना की क्षमता एक बडा इजाफ्ा होगा 1प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान और अमरीका के बीच द्विपक्षीय संबंध क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है
अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनावों में कुछ उम्मीदवारों द्वारा पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के बारे में दिये गये बयानों पर प्रवक्ता ने कहा कि ये लोग पाकिस्तान के अंदरूनी हालात को नहीं जानते है1 ऐसे बयानों को ज्यादा तवज्जों नहीं देनी चाहिये1 पाकिस्तान के लोग आतंकवाद के खिलाफ् लडाई में अपनी जान की बाजी लगा रहे है1 उन्होेंने कहा कि अमरीकी चुनाव में कोई भी जीते इसका फ्र्क दोनो देशों के संबंधों पर नहीं पडेगा
श्री सादिक ने बताया कि अमरीका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस 23 जनवरी को दावोस में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ् से मुलाकात करेगी और द्विपक्षीय सहयोग के बारे में चर्चा करेंगी
अंकुर सचिन मनोरंजन 1348 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications