मोहर्रम का जुलूस निकालने पर 60 हिरासत मे
श्रीनगर 20 जनवरी.वार्ता. जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आज मोहर्रम का जुलूस निकालने पर प्रतिबंध होने के बावजूद जुलूस निकालने का प्रयास कर रहे कम से कम 60 लोगों को हिरासत में ले लिया गया
हालांकि शिया बहुल अन्य इलाकों में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया और इनमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया
इत्तेहाद ए मुसलमीन के प्रमुख मौलाना अब्बास अंसारी को जुलूस का नेतृत्व करने से रोकने के लिये 18 जनवरी की सुबह घर में नजरबंद कर दिया गया था
हुर्रियत कांफ्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री अंसारी को अपना आवास सोख्ता हाउस छोडने की इजाजत नहीं है पुलिस ने मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे लोगों पर लाठी चार्ज भी किया 1 सत्या संजीव लखमी1753वार्ता....












Click it and Unblock the Notifications