देश के नागरिकों के लिये सूचना का अधिकार एक हथियार
भोपाल 19 जनवरी.वार्ता. केंद्रीय सूचना आयुक्त आे.पी.केजरीवाल नेआज कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक सूचना के अधिकार को हथियारकी तरह इस्तेमाल कर सकता है
श्री केजरीवाल ने आज यहां .सूचना के अधिकार. विषय पर माखन लाल चतुवर्ेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय तथा मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी द्वारा आयोजित कार्यशाला में यह बात कही
उन्होंने कहा कि भारत अकेला ऐसा देश है जहां सूचना की प्राप्ति एक अधिकार है1 शेष स्थानों पर यदि ऐसा कोयी कानून है तो भी वह मात्र सूचना की स्वतंत्रता सुनिश्चित कराता है1 यही कारण है कि आज तक देश में ऐसा कोयी कानून नहीं बना जिसका इतने कम समय में इतना व्यापक असर पडा है
सूचना आयुक्त ने बताया कि समस्या यह है कि सूचना के अधिकार के तहत दायर किये जाने वाले अधिकतर मामले जनहित के न हो कर सरकारी अधिकारियों की निजी समस्याओं जैसे पदोन्नति व स्थानांतरण आदि के होते हैं
श्री केजरीवाल ने कहा कि गंगा एक्शन प्लान जैसे मामले जो किजनहित से जुडे होते हैं. को सूचना के अधिकार के अंतर्गत लाना चाहिए
गंगा एक्शन प्लान में 15 वषोर्ं में 900 सौ करोड रुपये खर्च कर दिये गये1 जिसका उद्देश्य गंगा के पानी को स्नान योग्य बनाना था1 इतने पैसे व समय खर्च करने के बावजूद गंगा एक्शन प्लान असफल हो गया1 असफलता के क्या कारण हैं इसकी जानकारी जनता को होनी चाहिए
द्विवेदी आशा जगबीर2352वार्ता












Click it and Unblock the Notifications