सलमान भी अब मैडम टुसाड म्यूजियम में नजर आयेंगे
लंदन 16 जनवरी.वार्ता. बालीवुड के मशहूर सितारों अमिताभ बच्चन. शाहरूख खान और ऐश्वर्य राय के बाद अब सलमान खान भी लंदन के मशहूर मैडम टुसाड म्यूजियम में मोम के पुतले के रूप में नजर आयेंगे
सलमान ने कल म्यूजियम में आयाजित एक समारोह में अपने पुतले का अनावरण किया
गत वर्ष हुए एक मत सवर्ेक्षण में सलमान ने नौ अन्य बडे भारतीय सितारों को पीछे छोडकर इस ऐतिहासिक म्यूजियम में अपना स्थान बनाया था1 सलमान ने जिन सितारों को इस दौड में पछाडा था उनमे माधुरी दीक्षित. रितिक रोशन. रानी मुखर्जी. करण जौहर. काजोल. लता मंगेशकर. अभिषेक बच्चन. पि्रयंका चोपडा और जान अब्राहम शामिल थे
सलमान के पुतले में उन्हें एक कसी हुई काली टी शर्ट और इसी रंग की जींस में दिखाया गया है1 म्यूजियम में अमिताभ बच्चन का पुतला भारतीय पारंपरिक परिधान में. शाहरूख खान काले रंग के सूट में और ऐश्वर्य राय लाल रंग की साडी में नजर आती हैं
आकाश मनोरंजन 180
जारी.वार्ता.