छवि सुधारने को पीआर फर्म की शरण में पाक
वाशिंगटन 12 जनवरी: पाकिस्तान नेअमरीका एवं अन्य प्रमुख देशों में अपनी छवि सुधारने के लिये एक नई अमरीकी जनसंपर्क कंपनी के साथ करार किया है जो यहां स्थित पाकिस्तानी दूतावास को मीडिया प्रशिक्षण परामर्श तथा प्रचार में सहायता करेगी.
ओगिल्वी पब्लिक रिलेशन्स वर्ल्डवाइड और पाकिस्तानी दूतावास के बीच दिसंबर 2007 में तीन माह की अवधि वाला समझौता किया गया है व इस कंपनी को पाकिस्तान सरकार प्रतिमाह 45 हजार डालर देगी.
इस कंपनी के न सिर्फ अमरीका बल्कि यूरोप के कई देशों और भारत में बेंगलूर, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और नई दिल्ली में भी कार्यालय हैं.
गौरतलब हैं कि 27 दिसंबर 2007 को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद उत्पन्न स्थिति तथा आम चुनावों को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने के बढते अंतर्राष्ट्रीय दबावों के देखते हुए पाकिस्तान सरकार अपनी छवि सुधारने के लिए व्याकुल हैं.


Click it and Unblock the Notifications
