पाक में चुनाव निष्पक्ष नहीं: रिपोर्ट
इस्लामाबाद 12 जनवरी: पाकिस्तान में एक वैचारिक संगठन की रिपोर्ट में देश में चल रही मतदान पूर्व चुनाव प्रक्रिया के निष्पक्ष न होने की बात कही है.
पाकिस्तान में विधाई विकास से जुडे एक संस्थान के तहत काम करने वाले संगठन द सिटीजन ग्रुप ऑन इलेक्ट्रोरल प्रॉसिस की आज जारी रिपोर्ट में चुनाव की तैयारी के लिये जारी प्रक्रिया को सौ में से महज 26 अंक दिये गये हैं.
इस प्रक्रिया की निष्पक्षता का परीक्षण करने के लिये संस्था की ओर से किये गये अध्ययन में न्यायपालिका की स्वतंत्रता और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता तथा प्रभाव का आंकलन किया गया.
पिछले 12 महीने से देश भर में किये गये इस अध्ययन रिपोर्ट में प्रक्रिया को भेदभावपूर्ण बताते हुये पूरी चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर संदेह व्यक्त किया गया है. इतना ही नही अध्ययन में राष्ट्रपति और प्रांतों के गवर्नरों की तटस्थता के बारे में सवालिया निशान लगाते हुये इस मामले में सौ में से सिर्फ 14 अंक दिये गये.
रिपोर्ट में चुनाव के प्रति सरकार की तटस्थता का हाल सबसे बुरा होने को समूची चुनाव प्रक्रिया के लिये नुकसानदायक बताया गया है. इसके अलावा रिपोर्ट में न्यायपालिका की स्वतंत्राता के लिये 22 और प्रांतों की कार्यवाहक सरकारों की तटस्तथता के लिये 21 अंक दिये गये हैं.


Click it and Unblock the Notifications
