कोलकाता के बड़ा बाजार में भयंकर आग
कोलकाता, 12 जनवरीः मध्य कोलकाता के भीड़-भाड़ वाले व्यस्त बड़ा बाजार इलाके में आज तड़के लगी भयंकर आग से लगभग 2500 दुकाने और सात घर स्वाहा हो गए.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आग बुझाने के लिए 35 दमकल गाड़ियों को लगाया गया है. घनी आबादी वाला बड़ा बाजार इलाका शहर का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है. इलाके में आपदा प्रबंधन टीम और त्वरित कार्यबल को भी तैनात किया गया है.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आग बुझाने तथा बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं.सूत्रों के अनुसार आसपास के इलाकों में भी आग फैल गयी है.फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल सका है,और किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications
