रिलायंस पावर आईपीओ की बाधाएं दूर

Reliance Energyनई दिल्ली 12 जनवरी: उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस पावर लिमिटेड के 15 जनवरी को आने वाले प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की राह में आ रही सभी अडचनों को कल दूर कर दिया.

मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन, न्यायमूर्ति आर वी रवीन्द्रन और न्यायमूर्ति जे एम पांचाल की तीन सदस्यीय पीठ ने आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए यह व्यवस्था भी दी कि देश की कोई अदालत अथवा प्राधिकरण 15 जनवरी तक इश्यू पर स्थगन आदेश भी देता है तो उसके आधार पर इश्यू को रोका नहीं जायेगा 1 इश्यू 18 जनवरी को बंद होगा.

देश के अब तक के सबसे बडे आईपीओ के जरिये रिलायंस पावर 2800 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए संसाधन जुटाना चाहती है. अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस एनर्जी की इकाई रिलायंस पावर आईपीओ से 10500 से 11500 करोड रुपए जुटायेगी.

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने इस सप्ताह के शुरु में रिलायंस पावर लिमिटेड की याचिका पर गुजरात उच्च न्यायालय में इस मामले पर लंबित प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+