भारत में साझेदारी करेंगी ब्रिटिश कंपनियां
नई दिल्ली 12 जनवरी: ब्रिटेन की आटोमोबाइल कंपनियां भारतीय उद्योगों विशेषकर इंजीनियरिंग और प्रिसिजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में व्यावसायिक साझेदारी करने को इच्छुक हैं.
ब्रिटेन के आटोमोटिव उद्योग की 26 कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल नवें आटो एक्सपो के दौरान व्यावसायिक अवसरों का पता लगाने के लिए इस समय भारत में हैं और इनका देश के कुल निर्यात में 11 प्रतिशत हिस्सा है.
ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ब्रिटेन में 40 वैश्विक कार निर्माता कंपनियां है जिसमें विश्व की शीर्ष 10 कंपनियों में सात कंपनियां शामिल हैं.
ब्रिटेन के निवेश निदेशक जेन ओवेन ने कहा कि भारतीय आटोमोटिव उद्योग आकर्षक विकास और प्रौद्योगिकीय क्षमता को प्रदर्शित कर रहा है जो भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग एवं गठजोड़ का व्यापक मौका सृजित करता है.


Click it and Unblock the Notifications
