सर एडमंड हिलेरी का निधन


Sir Edmund Hillaryन्यूजीलैंड 11 जनवरी: 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हासिल करने वाले तथा मानव इतिहास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक - माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाले पहले पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी का यहां 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए अपने एक बयान में कहा कि वे हमेशा स्वयं को न्यूजीलैंड का एक सामान्य नागरिक कहने वाले एक महानायक थे जो दृढ़ता, विनम्रता तथा उदारता के प्रतीक थे. उन्होंने कहा कि वे महान पर्वतारोही, परोपकारी मनुष्य तथा न्यूजीलैंड के इतिहास में सर्वाधिक सुविख्यात मानव थे.

उनका जीवन उत्कृष्ट उपलब्धियों, उच्च स्तर के रोमांच, खोजपरकता तथा उनकी निजी सदाशयता से भरा था. उनकी उदारता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि एवरेस्ट विजय में उनके सहयोगी रहे तेनजिंग नोर्गे की मृत्यु के लंबे समय बाद ही उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वे एवरेस्ट पर कदम रखने वाले पहले मनुष्य हैं.

यह उपलब्धि उन्होंने 29 मई 1953 को 33 वर्ष की आयु में प्राप्त की थी. उनकी एवरेस्ट विजय एक ब्रिटिश अभियान का हिस्सा थी, अत: इस विजय के उपरांत ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें सर की उपाधि से सम्मानित किया.

परंतु उन्हें अपनी इस विजय से भी अधिक गर्व उनकी एवरेस्ट विजय के साथी तेनजिंग नोर्गे के देश नेपाल में दर्जनों स्कूल तथा क्लिनिक स्थापित करने के लिए दशकों तक उनके द्वारा चलाए गए अभियान पर था, जोकि उन्होंने नोर्गे के प्रति अपनी लगाव तथा आभार प्रकट करने के लिए किया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+