पुतिन ने रोगोजिन को दूत नियुक्त किया
मास्को 11 जनवरी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दमित्री रोगोजिन को ब्रसेल्स स्थित नाटो के कार्यालय में अपने देश का स्थायी दूत नियुक्त किया है.
श्री रोगोजिन की नियुक्ति श्री कोन्सटांटिन तोतस्की के स्थान पर की गई है.
एक राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ माने जाने वाले श्री रोगाजिन 2008 के लिये रूस और नाटो के बीच आपसी सहयोग कार्यक्रम पर काम करेंगे.
अमरीका ने गत वर्ष इसे लागू करने को बाधित कर दिया था.
44 वर्षीय रोगोजिन जनवरी के अंत में नाटो में अपना नया कार्यभार संभालेंगे.


Click it and Unblock the Notifications
