पाक में किसी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं: मुशर्रफ
इस्लामाबाद 11 जनवरी: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने आज कहा देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिये सभी कदम उठाये गये हैं. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव से पूर्व और उसके बाद किसी विरोध प्रदर्शन कर अनुमति नहीं दी जायेगी.
जनरल (सेवानिवृत) मुशर्रफ ने साप्ताहिक टेलीविजन कार्यक्रम ऐवान ए सदर में कहा कि देश के लोगों को सभ्य व्यवहार प्रदशित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह सभी को स्पष्ट होना चाहिए कि चुनाव से पहले और उसके बाद किसी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जायेगी. उनका कहना था कि पाकिस्तान में चुनाव किसी भी अन्य सभ्य समाज से अलग नहीं होंगे.
राष्ट्रपति मुशर्रफ ने कहा कि देश में मीडिया स्वतंत्र है और हाल ही में मीडिया को लेकर जो कदम उठाये गये थे वे वक्त की जरूरत थे. उन्होंने कहा कि मीडिया और स्थानीय लोग आगामी चुनाव के सर्वश्रेष्ठ पर्यवेक्षक हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया बिना किसी पूर्वाग्रह के चुनाव की संतुलित रिपोटिग करेगा.
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में पिछले आठ वर्ष के दौरान जो विकास और प्रगति हुई है वह अप्रत्याशित है और यह पिछले 50 वषो की उपलब्धियों से भी कहीं अधिक है.
जब उनसे न्यायपालिका के बारे में प्रश्न किया गया तो उनका कहना था कि पाकिस्तान में न्यायपालिका पूरी तरह स्वतंत्र है और न्यायाधीश अपना कर्तव्य निभा रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications
